Saturday, 2 May 2015

खुश रह कर काम करो, काम करके खुश भी खुश रहो |

खुश रह कर काम करो, काम करके भी खुश रहो |

 १. खुश रहने का मन बनाओ |

 २. छोटी से छोटी ख़ुशी का आनन्द उठाओ |

 ३. अपने आस-पास ख़ुशी का माहौल बनाओ |

 ४. हर आदमी के पास सब कुछ नहीं होता, ख़ुशी सबके पास होती है केवल ख़ुशी को तलासने  की जरूरत है|

 ५. आसुओं को भागने का एक ही तरीका है, हँसो |

 ६. हर समय खुश रहो, भले ख़ुशी का नाटक ही क्यों ना करना पड़े, क्योंकि नाटक करते-करते खुश रहने की आदत पड़ जाएगी और आप खुश रहने लग जायेंगे |

 ७. खुश किस्मत लोगो का साथ चाहिए तो खुश रहो |

 ८. बुराई करने वाले व निठल्ले लोगो से बचो |

 ९. अपना जीवन स्तर स्वयं निश्चित करो |

 १०. जो आप को पसंद हो वह करो, लेकिन कर्ज मत लो |

 ११. परेशानी को परमात्म का दिया हुआ, मौका समझ कर सामना करो |

 १२. भविष्य में होने वाली घटना तथा भूतकाल की बुरी घटना को याद करके वर्तमान नष्ट मत करो |

१३. वर्तमान में खुश रहेंगे तो भूत और भविष्य अपने आप खुशियों भरा हो जायगा |

 १४. नफरत आत्मा में जहर भर देती है इसलिए उन लोगो से दूरी बनाओ जो नफरत फैलाते है | १५. अपना नियंत्रण ओरों के हाथ में मत दे | ताकि आपकी ख़ुशी कोई छीन न सके |

 १६. यदि आप को सुन्दर स्थान देखने का शौक है और आप वहाँ जा नहीं सकते तो internet पर देख सकते है |

 १७. खाली समय में प्रकति के सोन्दर्य को निहरने और ख़ुशी के पलों को याद करके बिताओ |

 १८. अपने से कम किस्मत वाले मनुष्य की सहायता करो |

 १९ . अपने को वयस्त रखो | क्योंकि वयस्त मनुष्य के पास दुःख महसूस करने का समय ही नहीं होता |

 २०. धन्यवाद करने से मत चूको |

No comments:

Post a Comment