Tuesday, 12 May 2015

Overcoming Procrastination (टालमटोल या विलम्बनपन को पराजित करना )


Overcoming Procrastination (टालमटोल या विलम्बनपन को पराजित करना )

टालमटोल या विलम्बनपन की आदत सफलता के सफर की सबसे बड़ी अड़चन है | इस आदत को जितना दूर करेंगे सफलता उतनी ही हमारे पास आती जायगी | एक पुरानी कहावत है, करलो जो काम और भजलो सो राम |

संत कबीर जी का एक दोहा है,

-         काल करे सो आज कर, आज करे सो अब |

पल में प्रलय होएगी बहुरी करेगा कब ||

-         जो – जो कार्य आपको अगले दिन करने है उनकी सूची आज रात को सोने से पहले ही तैयार करे | (Make a to do list)

-         काम की महत्वता को देखते हुए उनका क्रम व समय-सीमा निर्धारित करे | (Prioritized  the to do list)  

-         मुश्किल काम को पहले करें | (Start with difficult)

-         एक समय में एक ही कार्य करें | (Stop multitasking)

-         यदि कोई कार्य बड़ा है तो उसे छोटा –छोटा करके पूर्ण करो | (Break down)

-         कुछ कार्य एसे भी होते है जिनको करने में आप की सहभागिता की जरूरत नहीं है, ऐसे कार्य किसी अन्य व्यक्ति से करवाएं | (Delegate)

-         थकावट होने पर कुछ समय के लिए आराम करें तथा कोई स्वास्थ्यवर्धक पेय ग्रहण करे | (Relax and reward)

-         जो कार्य आप स्वयं नहीं कर सकते उनको किसी योग्य व्यक्ति से करवाएं | (Take expert help)

-         किसी व्यक्ति को कहें की  वह आप से पूछता रहे, की अमुक कार्य हुआ या नहीं | (Have a mentor)

-         मोबाइल में अनुस्मारक (Reminder) या सतर्कसूचक (Alarm) का प्रयोग करें | (Use the technology)

Saturday, 2 May 2015

खुश रह कर काम करो, काम करके खुश भी खुश रहो |

खुश रह कर काम करो, काम करके भी खुश रहो |

 १. खुश रहने का मन बनाओ |

 २. छोटी से छोटी ख़ुशी का आनन्द उठाओ |

 ३. अपने आस-पास ख़ुशी का माहौल बनाओ |

 ४. हर आदमी के पास सब कुछ नहीं होता, ख़ुशी सबके पास होती है केवल ख़ुशी को तलासने  की जरूरत है|

 ५. आसुओं को भागने का एक ही तरीका है, हँसो |

 ६. हर समय खुश रहो, भले ख़ुशी का नाटक ही क्यों ना करना पड़े, क्योंकि नाटक करते-करते खुश रहने की आदत पड़ जाएगी और आप खुश रहने लग जायेंगे |

 ७. खुश किस्मत लोगो का साथ चाहिए तो खुश रहो |

 ८. बुराई करने वाले व निठल्ले लोगो से बचो |

 ९. अपना जीवन स्तर स्वयं निश्चित करो |

 १०. जो आप को पसंद हो वह करो, लेकिन कर्ज मत लो |

 ११. परेशानी को परमात्म का दिया हुआ, मौका समझ कर सामना करो |

 १२. भविष्य में होने वाली घटना तथा भूतकाल की बुरी घटना को याद करके वर्तमान नष्ट मत करो |

१३. वर्तमान में खुश रहेंगे तो भूत और भविष्य अपने आप खुशियों भरा हो जायगा |

 १४. नफरत आत्मा में जहर भर देती है इसलिए उन लोगो से दूरी बनाओ जो नफरत फैलाते है | १५. अपना नियंत्रण ओरों के हाथ में मत दे | ताकि आपकी ख़ुशी कोई छीन न सके |

 १६. यदि आप को सुन्दर स्थान देखने का शौक है और आप वहाँ जा नहीं सकते तो internet पर देख सकते है |

 १७. खाली समय में प्रकति के सोन्दर्य को निहरने और ख़ुशी के पलों को याद करके बिताओ |

 १८. अपने से कम किस्मत वाले मनुष्य की सहायता करो |

 १९ . अपने को वयस्त रखो | क्योंकि वयस्त मनुष्य के पास दुःख महसूस करने का समय ही नहीं होता |

 २०. धन्यवाद करने से मत चूको |