Thursday, 9 April 2015

सफलता की कुंजी : जप तप और व्रत

सफलता की कुंजी : जप तप और व्रत

जप : लक्ष्य को बार- बार दोहराना l जब हम किसी बात को बार-बार दोहराते है तो हमारे अंदर उसको पाने की इच्छा बढ़ जाती है | जिसे हम जवलंत इच्छा  (Burning  Desire) कहते है जो लक्ष्य प्राप्ति का पहली कुंजी है |

तप : लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बन्धनों से मुक्ति | लक्ष्य प्राप्त करने के रास्ते में जो भी रूकावटे हमारे जीवन में आती है उनकी परवाह किये बिना आगे बढ़ते जाना यह लक्ष्य प्राप्ति का दूसरा कुंजी है |

व्रत :  लक्ष्य प्राप्ति की प्रतिज्ञा पर अडिग रहना (Strong Determination) | निश्चय बुद्धि सदा विज्यंती |  यह लक्ष्य प्राप्ति की  तीसरी कुंजी है |

Tuesday, 7 April 2015

Magic of Mathematics गणित का जादू सफलता का रहस्य

Magic of Mathematics







गणित (Mathematics)  की इस तालिका में सफलता का रहस्य छुपा हुआ है, क्या आप इस रहस्य को जानते है |

यदि धनात्मक (Plus) चिन्ह को किसी काम का करना और ऋणात्मक (Minus) चिन्ह को किसी काम का नहीं करना मान ले तो इस तालिका का अर्थ इस प्रकार निकलेगा |

१.      जो काम करना यदि वह काम हम नहीं करते है , तो हम असफल होंगे |

२.      जो काम नहीं करना है यदि वह काम हम करते है, तो भी हम असफल होंगे !

३.      जो काम हमे नहीं करना है यदि वह काम हम नहीं करते है तो हम सफल होंगे |


४.      जो काम हमें करना है यदि वह काम हम करते है तो हम सफल होंगे |

Monday, 6 April 2015

एक शब्द जो जिन्दगी को बदल सकता है |

एक शब्द जो जिन्दगी को बदल सकता है |
जब हम यह कहते है
क्या मैं यह काम कर सकता हूं ? (Can I do ?)

जैसे ही हम इस शब्द का प्रयोग करते है यह शब्द हमें दो विकल्प प्रदान करता है, एक तो  हम इस काम को कर सकते है और दूसरा इस काम को नहीं कर सकते, और ज्यादातर लोग दूसरा विकल्प ही चुनते है|


जब हम यह कहते है

यह काम मैं कैसे कर सकता हूं ? (How can I ?)
जैसे ही हम इस शब्द का प्रयोग करते है यह शब्द हमारे मस्तिष्क को खोल देता है, और उस काम को करने के अनगिनत विकल्प प्रदान करता है और लक्ष्य प्राप्ति को आसन ही नहीं, लक्ष्य को  पूरा करने में सहायक बन जाता है | इस शब्द का प्रयोग करके हम अपनी जिन्दगी बदल सकते है!